मीरापुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाने की कोशिश एक युवक को सीधे जेल के दरवाज़े तक ले गई। ग्राम कैथोड़ा का रहने वाला साहिबे आलम कुछ समय पहले एक वीडियो में हाथ में देशी तमंचा लहराते हुए दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सतर्क हो गई और युवक की पहचान की पुष्टि कर टीम को गांव भेजा गया।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में दबिश दी गई, जहां साहिबे आलम को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने हथियार दिखाने वाला वीडियो बनाने की बात मानी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन गंभीर अपराध है, इसलिए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। युवक को शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group