भवनगर। विवाह के शुभ मुहूर्त से ठीक पहले शहर के प्रभुदास तालाब इलाके में हुई वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। शादी के लिए सजी दुल्हन सोनी राठौड़ (22) की उसके ही मंगेतर साजन बरैया ने कथित तौर पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, शादी की तैयारियों के बीच सुबह साड़ी और कुछ पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में लोहे की पाइप उठाकर सोनी पर कई वार कर दिए। घायल होकर गिरी युवती का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के फरार होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में विवाद की वजह साड़ी और पैसों को लेकर हुआ झगड़ा सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group