शामली जिले के झिझाना थाना क्षेत्र के मंसूरा गांव के जंगल में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और गौकशी में शामिल आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से गोवंश का कटान कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जंगल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी वासिद और आरिफ गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और गोवंश के कटे हुए अवशेष बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के कई अन्य सदस्य अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों में शराफत, इमरान, आसिफ और मेहरबान के नाम सामने आए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group