शामली। जलालाबाद क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर उपजा विवाद अब कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। मोहल्ला सैरादियान के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुछ दबंग किस्म के लोग कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार संबंधित जमीन वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में दर्ज और उपयोग में है, लेकिन अब इसे पट्टे की भूमि बताकर कब्जाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि कई बार कब्रों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास भी हुए, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है।
ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद शहजाद, अनीस, सलीम, इरफान सहित कई लोग शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group