शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र के तितारसी गाँव के रहने वाले एक दृष्टिबाधित अधेड़ व्यक्ति ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन होने के कारण वे खुद का ध्यान रखने में भी सक्षम नहीं हैं, ऊपर से परिवार के ही कुछ सदस्य उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और जान से मारने की चेतावनी भी दी जाती है।

पीड़ित ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में न केवल सुरक्षा मुहैया कराने, बल्कि सामाजिक सहारे के रूप में विवाह करवाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि अकेलेपन और असुरक्षा के कारण वह अत्यधिक तनाव में हैं। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन और संबंधित एसडीएम को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group