शामली। थानाभवन थाना क्षेत्र के यारपुर गांव के पास आश्रम के बाबा श्यामदास पर हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बाबा अपनी बाइक से आश्रम लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर की चपेट में बाबा भी आ गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक उल्टा बाबा पर ही भड़क उठे और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में बाबा के सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाबा को हमलावरों से बचाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित बाबा के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद आश्रम के लोगों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group