मुजफ्फरनगर। शनिवार देर रात विश्वकर्मा चौक मंडी रोड पर सड़क निर्माण और सफाई कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम में जुटे तीन मजदूरों पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार चढ़ गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र जग्गू, देवी सिंह पुत्र जागरू और प्रताप पुत्र मंगल सैन रात करीब 10 बजे सड़क पर सफाई और निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई स्विफ्ट डिज़ायर कार ने पहले ट्रैक्टर में टक्कर मारी और फिर सीधे मजदूरों की ओर चढ़ गई।
आरोप है कि कार सवारों ने देवी सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर तीन बार गाड़ी चढ़ाई और इसके बाद भोपा की दिशा में फरार हो गए। टक्कर की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कार की नंबर प्लेट मौके पर ही टूटकर सड़क पर गिर गई।
सभी घायल गांव सिलाजुड्ड़ी, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल देवी सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group