उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के बीच सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एसटीएफ ने गंगोह क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी बदमाश सिराज को ढेर कर दिया। सिराज पर करीब एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को उसकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिली थी। चेकिंग के दौरान सिराज ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से सहारनपुर और आसपास के जिलों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा। फिलहाल मुठभेड़ की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
