मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने सोमवार को अपने कार्यालय परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचे। सीएमओ ने सभी फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही शुरू कराने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान डॉ. तेवतिया ने स्पष्ट कहा कि “स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जनता को सुचारू, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना है, किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।” उन्होंने संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर विभाग कठोर कदम उठाएगा।
सीएमओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय में प्रस्तुत की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं निडर होकर विभाग तक पहुँचाएँ, क्योंकि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सबके सहयोग से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group