मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जिले में पहुंचे। प्रशासन द्वारा उन्हें सीधे गांव जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने शहर में ही परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
मुलाकात के दौरान अतुल प्रधान ने मृतक की बहन को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि यह मदद केवल प्रतीकात्मक है और असली लड़ाई पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की है। विधायक ने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई राजनीतिक दबाव में प्रभावित हो रही है और प्रशासन निष्पक्ष भूमिका नहीं निभा रहा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही उन्होंने कुछ भाजपा नेताओं पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
अतुल प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को जनआंदोलन बनाएगी। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई
