मुजफ्फरनगर के एस.डी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार सुबह अभिभावक अचानक नाराज़गी जताते हुए स्कूल परिसर में पहुंच गए। अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चे रोज़ाना रोडवेज बस से सफर करने को मजबूर हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है। कई दिनों से वे इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अभिभावकों ने स्कूल इंचार्ज से मुलाकात कर कड़े शब्दों में पूछा कि क्या प्रबंधन किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का जोखिम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि बस सुविधा बहाल नहीं हुई, तो सभी अभिभावक स्कूल गेट के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group