बदायूं के उसहैत कस्बे स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को हुई एक घिनौनी हरकत ने पूरे इलाके को हिला दिया। जानकारी के अनुसार, कक्षा-7 की कुछ छात्राएँ इंटरवल के दौरान क्लास से बाहर गई थीं। इसी बीच कक्षा-7 व 8 के चार लड़कों ने मौका पाकर उन छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब कर दिया। छात्राओं ने पानी नहीं पिया, लेकिन घर पहुँचकर बोतल खोलने पर बदबू आने पर सारा मामला खुल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक आगबबूला हो गए। भारी संख्या में लोग स्कूल पहुँच गए और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्थानीय संगठन भी मौके पर पहुँचकर छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए चारों नाबालिग लड़कों के पिता—इशरत, मो. अहमद, साबिर अली और शराफत—को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिग होने की वजह से बच्चों पर सीधे मुकदमा नहीं लिखा गया, लेकिन उनके कृत्य ने स्कूल की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group