मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। वायु प्रदूषण के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के लगातार दबाव के बाद जिलाधिकारी ने जिले में बाहरी जनपदों से आने वाले ठोस कचरे और आरडीएफ के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था ।
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि कचरा जलाने और अवैज्ञानिक निस्तारण के कारण मुज़फ्फरनगर की हवा गंभीर रूप से प्रदूषित हो गई थी। किसानों और नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला बेहद जरूरी था।
युवा नेता कुशलवीर ठाकुर ने जानकारी दी कि अब प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी समिति बनाई गई है, जो कचरा प्रबंधन और औद्योगिक गतिविधियों पर नजर रखेगी। हाल के दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार भी दर्ज किया गया है। नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से प्रदूषण पर स्थायी नियंत्रण संभव हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group