बागपत। बिहारीपुर गांव में शनिवार सुबह किराना दुकानदार ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, ऋषिपाल रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की गांव में किसी व्यक्ति से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group