मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के एसडी मार्केट में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में राजा वर्मा, किटू वर्मा और शिवा नाम के तीन युवक घायल हो गए।
घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। एहतियात के तौर पर बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।