भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात गांव के किसान सुशील के खेत में तेंदुए ने नीलगाय के एक बच्चे पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। सुबह जब किसान सुशील अपने खेत पर पहुंचा तो उसने खेत में खून के निशान और पंजों के गहरे निशान देखे, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही किसान ने गांव में फोन कर अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में किसान खेत पर एकत्र हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान नेता मोंटी राठी ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत में मिले पंजों के निशान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी। वहीं, किसानों में भय का माहौल है और वे अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group