हरियाणा। शिवाजी नगर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में शुक्रवार देर रात युवक विकास अंगुराल (26) की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया। विकास स्थानीय भाजपा नेता शीतल अंगुराल का भतीजा था। पुलिस के अनुसार, विकास का कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार रात हिंसक झगड़े में बदल गया।
विवाद के दौरान आरोपियों ने विकास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को तुरंत जोशी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group