मुजफ्फरनग। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला व्यापार बन्धु की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की। बैठक में जिले के विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए व्यापार से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा।
व्यापारियों ने मण्डी समिति की कार्यप्रणाली, नगर में लगने वाले जाम, बिजली विभाग की सेवाओं, जीएसटी विभाग, नगरपालिका तथा लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित एवं नियमसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सीडीओ ने कहा कि व्यापार बन्धु की बैठकों में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकान का सामान सड़क पर रखने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है।
बैठक में उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर श्री शोभित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्रीमती ऋषिका सिंह, सहायक श्रमायुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापार बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group