मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, अस्पताल की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की।

सीएचसी जानसठ में सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, लैब, दवा भंडार और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उपचार की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

पीएचसी मीरापुर के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए।

डॉ. सुनील तेवतिया ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और दोष पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group