दिल्ली में हाल ही में हुए कार ब्लास्ट के बाद मुज़फ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए जिले में रह रहे कश्मीरी मूल के लोगों का विस्तृत सत्यापन अभियान शुरू किया है। पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर कॉलेजों, हॉस्टलों, मदरसों और किराये के मकानों में रहने वाले व्यक्तियों के दस्तावेज, पहचान पत्र और पते की जानकारी की जांच कर रही हैं।
एसएसपी संजय वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील समय में किसी भी ढिलाई की गुंजाइश न रहे। मकान मालिकों से भी किरायेदारों का रिकॉर्ड अपडेट रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया किसी समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियाती रूप से की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि जिले की स्थिति पूरी तरह शांत है और यह जांच भविष्य में संभावित खतरे को रोकने के लिए एक एहतियाती कदम है।
