मुज़फ़्फरनगर के नगला बुज़ुर्ग स्थित अटल आवासीय विद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्रों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रधानाचार्य, सहायक श्रमायुक्त और शिक्षकों से छात्र-छात्राओं की संख्या, पंजीकरण प्रक्रिया, भोजन, शिक्षा की गुणवत्ता और दैनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में इस समय कुल 626 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और सभी को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौहान ने कक्षाओं, रसोईघर, शौचालयों और सफाई व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं प्रेरणादायक माहौल मिलना चाहिए, क्योंकि यही बच्चे भविष्य के आधार हैं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार और व्यावहारिक ज्ञान भी बच्चों को अवश्य सिखाया जाए।

डॉ. चौहान ने परिसर में पौधरोपण किया और विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन खेलकर मनोबल बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिला स्तरीय अधिकारी और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group