मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा मार्ग पर कलरपुर कछौली चौराहे के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।शामली जिले के कैड़ी गांव निवासी संजय पुत्र पालूराम बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया गया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह पानीपत-खटीमा मार्ग पर कलरपुर कछौली चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। हादसे के बाद वाहन चालक की तलाश की जा रही थी।बताया गया कि मृतक के परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group