मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदिना चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब सफर से लौटने के बाद खड़ी की गई एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।कार से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।बताया गया कि कार सफर के बाद मदिना चौक पर खड़ी की गई थी। कुछ देर बाद उसमें अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के वास्तविक कारण और कार को हुए नुकसान का आकलन संबंधित स्तर पर किया जा रहा है।