मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष (50) पुत्र रणवीर निवासी गांव किनौनी, थाना शाहपुर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले किनौनी गांव का एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था, जबकि युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।इसी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह युवती पक्ष की ओर से सुभाष को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश और घटना के राजफाश के लिए कई टीमें लगाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group