मुजफ्फरनगर(नव जागरण पोस्ट)। नचिकेता स्कूल्स में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए हिंदी के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, कहानी वाचन, निबंध लेखन, वाद-विवाद और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने हिंदी भाषा की उपयोगिता, समृद्धता और महत्व को सामने रखा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का दैनिक जीवन में अधिक प्रयोग करने और इसके प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे बच्चों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर भी मिला।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या जसबीर कौर और उपप्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों तथा हिंदी विभाग के शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group