मुजफ्फरनगर। वर्ष 2026-27 के लिए दिए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव अब 19 सितंबर तक उपलब्ध कराने होंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत ऐसे पात्र महानुभावों के प्रस्ताव भेजे जाने हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हों। प्रस्ताव के साथ संबंधित व्यक्ति के कार्यों का तथ्यात्मक विवरण और उसके समर्थन में अभिलेखीय साक्ष्य भी उपलब्ध कराना होगा।अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद स्पष्ट संस्तुति सहित चार प्रतियों में आख्या 19 सितंबर तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव मिलने के बाद उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर शासन को भेजा जाना है।उन्होंने पूर्व में 25 जुलाई और 10 सितंबर को जारी पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि अपेक्षित आख्या अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्रवाई पूरी करें, ताकि शासन को 30 सितंबर 2026 तक प्रस्ताव उपलब्ध कराए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group