सहारनपुर। गागलहेड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिंडन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 284 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 56.80 लाख रुपये बताई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला है। बुधवार को पुलिस टीम हिंडन नदी के पुराने पुल के आसपास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अब्दुल रहमान की तलाशी ली गई, जिसमें स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बाहर से कम कीमत पर स्मैक खरीदकर लाता था और क्षेत्र में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी कई बार बाहर से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई कर चुका है।पुलिस अब आरोपित से पूछताछ के आधार पर स्मैक के स्रोत और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की खेप सहारनपुर में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।गागलहेड़ी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, सतीश रौसा समेत पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group