बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराने के बाद ई-रिक्शा से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो ई-रिक्शा के ऊपर चढ़ गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने यातायात सामान्य कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन डिवाइडर से टकराया और ई-रिक्शा से जा भिड़ा। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में हुआ।घायलों में बिलाल पुत्र नौशाद, शाहना पत्नी शकील, आयना पत्नी मुशिलिन और प्रवीन पुत्र स्वराज समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। चार घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान के सुरक्षा वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group