बागपत। सहबानपुर गांव के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ललियाना मेले से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र के निठारी गांव निवासी चेतन पुत्र बबलू पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात वह ललियाना मेले में रागिनी प्रतियोगिता देखने गया था। देर रात घर लौटते समय सहबानपुर गांव के पास उसकी बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।रविवार सुबह करीब तीन बजे ग्रामीण सतबीर यादव ने सड़क किनारे बाइक और युवक को पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चांदीनगर थाना पुलिस ने युवक की पहचान की और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चेतन अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह पुलिस में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाना चाहता था। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group