बिजनौर। नगीना में साधु का भेष धारण कर कपड़ा व्यापारी को ठगी का शिकार बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी गई 11,500 रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली है। मंगलवार को एसपी केके बिश्नोई ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, नगीना के मोहल्ला मानक चंद निवासी राजेश टंडन पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश टंडन की कपड़े की दुकान है। दो नवंबर को दो व्यक्ति साधु के वेश में उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने व्यापारी को अपने झांसे में लेकर उससे 11,500 रुपये ले लिए और वहां से चले गए। कुछ देर बाद व्यापारी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।पीड़ित राजेश टंडन ने नगीना थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 350/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने जशन नाथ पुत्र कुलदीप नाथ और सेवानाथ पुत्र सुरेशनाथ को गिरफ्तार कर लिया। जशन नाथ पंजाब के मोगा जिले के थाना धर्मकोट क्षेत्र के मोहल्ला जोगीमांदा का निवासी है, जबकि सेवानाथ इसी जिले की लोहगढ़ बस्ती का रहने वाला है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से व्यापारी से ठगी गई 11,500 रुपये की रकम बरामद कर ली। एसपी केके बिश्नोई ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group