नोएडा। सेक्टर-104 के हाजीपुर गांव में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी और छोटे भाई के बीच कथित संबंधों को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की पहचान अनिल उर्फ टेंडी (23) के रूप में हुई है। वह हाजीपुर गांव में रहता था। पुलिस के मुताबिक, अनिल को अपनी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियों का शक था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इस मामले की जानकारी हुई थी। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया।बताया गया कि विवाद के दौरान शिवकुमार ने अनिल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के भाई रामकुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मृतक अनिल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें एटीएम तोड़ने और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से जुड़े मामले भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group