मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में बसेड़ी-सीकरी मार्ग पर राजवाहे में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान भोपा निवासी बंटी पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई है। की मौत कैसे हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
