मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव साईंक के पास बाइक सवार दोनों युवकों को बुढ़ाना डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गांव साईंक निवासी मोनीश (15) पुत्र मुर्तजा अपने साथी निखिल पुत्र नरेश के साथ बाइक से जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का पहिया मोनीश के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल निखिल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोनीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।कम उम्र में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।