बिजनौर। बहन के घर से बाइक पर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम हल्दौर थाना क्षेत्र में चांदपुर रोड पर मालपुर के पास हुआ। युवक की बाइक की मिनी मेट्रो टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खिजरपुर निवासी लवकुश मजदूरी करता था। रविवार को वह अपनी बहन को सामान देने शेखपुरा गया था। वहां से घर लौटते समय उसकी बाइक मिनी मेट्रो टेंपो से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि लवकुश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस फरार टेंपो चालक की तलाश कर रही है।