शामली। शामली में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक पुलिस दरोगा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक के पास हुआ। दोनों कार से हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।हादसे में कार चला रहे वैभव कुमार (26) और उनके साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने वैभव कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।वैभव कुमार सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घसौली के रहने वाले थे। वह नोएडा के सेक्टर-49 में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। रविवार को वह अपने साथी प्रशांत के साथ सरकारी काम से हरिद्वार गए थे। रात में दोनों कार से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।दरोगा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group