मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में फॉर्च्यूनर कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 19 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा बड़सू गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।बताया गया कि फॉर्च्यूनर कार रतनपुरी से खतौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में मेरठ के मोहिउद्दीनपुर निवासी लख्मी (19) पुत्री नसीब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।दुर्घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group