सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की जैन बाग गोल कोठी में चोरों ने सर्राफा कारोबारी के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में अलमारी खुली और सामान बिखरा देखकर परिवार को चोरी का पता चला। अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।जानकारी के अनुसार, कारोबारी संदीप जैन की पत्नी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक और बैंक के काम से घर से निकली थीं। वापस लौटने पर वह ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचीं तो वहां सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।सूचना पर थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घर में आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग मिल सके।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सर्राफा बाजार के व्यापारियों में चिंता है। कारोबारियों ने पुलिस से जल्द घटना का पर्दाफाश कर चोरी हुए जेवरात बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group