मुजफ्फरनगर। लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए 12 दिसंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए दीवानी न्यायालय परिसर में तैयारियां की जाएंगी। लोक अदालत का आयोजन द्वितीय शनिवार को होगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने का निर्णय लिया गया है। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर में इसका आयोजन होगा।राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर समाधान करना है।