मुजफ्फरनगर। चरथावल में जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद गहराने पर एक महिला ने धोखाधड़ी से बैनामा कराने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस कथित कब्जे का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर अब चरथावल थाने में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी लाइबा पुत्री शमशेर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चरथावल क्षेत्र के मौजा स्थित खसरा संख्या 3190 और 320 की करीब 0.0265 हेक्टेयर जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि दो दिसंबर 2024 को इस जमीन का बैनामा कराया गया, जबकि जमीन के वास्तविक मालिक फुरकान पुत्र अख्तर निवासी कुटेसरा बताए गए हैं। पीड़िता ने बैनामे में गड़बड़ी कर जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, जमीन को लेकर विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने तसनीम पुत्र मुस्तफा, इरशाद उर्फ शहजादीन, नौशाद पुत्र अब्दुल करीम, शमशाद पुत्र अब्दुल करीम समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को चरथावल थाने में शिकायत दी थी। पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद अदालत के आदेश पर 19 नवंबर 2026 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group