कुकड़ा चौक पर घंटों मची अफरातफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

मुजफ्फरनगर। कुकड़ा चौक स्थित अलमासपुर रोड पर प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में पटाखों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान ने आग को तेजी से फैलने का मौका दिया। आसमान में उठते काले धुएं और ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में बराबर में स्थित बैंक्वेट हॉल भी आ गया, जिससे वहां भी नुकसान हुआ।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग लगातार फैलने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गोदाम और बैंक्वेट हॉल में हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group