मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने एक अज्ञात युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।बताया गया कि किशोरी के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वह घर से अचानक गायब हो गई। वापस लौटने पर बेटी को घर में न देखकर परिजनों ने उसकी आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।काफी खोजबीन के बाद परिजन रामराज थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने आशंका जताई कि कोई अज्ञात युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले में संबंधित तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group