मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव गुज्जरहेड़ी में मतदाता सूची सत्यापन अभियान के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे सत्यापन कार्यों की जानकारी ली और अलग-अलग बूथों पर मतदाता सूची का निरीक्षण किया।सपना कश्यप ने सूची में दर्ज नामों और मतदाताओं से संबंधित आवश्यक विवरणों की जांच की। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही और पारदर्शी जानकारी होना निष्पक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज हो और किसी भी योग्य मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए सभी को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने सत्यापन कार्य में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की।