बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद-हरिद्वार बाईपास पर समीपुर के पास स्थित गंगनहर पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसा रात करीब दो बजे घने कोहरे के दौरान हुआ, जब दृश्यता बेहद कम थी।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में छह लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मोड़ पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी सीधे नहर में समा गई। हादसे में 55 वर्षीय सतीश कुमार निवासी मुनिकीरेती और 36 वर्षीय सचिन कुमार निवासी अफजलगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें दो को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group