मुजफ्फरनगर। जनपद के एक क्षेत्र से युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मेरठ जनपद के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी पुत्री घर से निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में जानकारी मिली कि मेरठ निवासी सुमित पुत्र चतर सिंह युवती को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर टंढेड़ा मार्ग की ओर ले गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए भी उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और युवती को सकुशल बरामद करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group