बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सांकरौद गांव में भाभी-देवर के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार शाम पारिवारिक विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया कि देवर ने अपनी ही भाभी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और फिर खुद दो मंजिला मकान से कूदकर जान देने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय चंचल घर में मौजूद थी, तभी किसी बात को लेकर उसका देवर साहिल से विवाद हो गया। कहासुनी कुछ ही पलों में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि साहिल ने पास पड़ी ईंट उठाकर चंचल के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद अन्य परिजन चीख-पुकार सुनकर बाहर आए, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
वारदात के बाद आरोपी साहिल घर की छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
मृतका के पिता रवि प्रकाश ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group