लखनऊ। आगामी चुनावी रणनीति को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 11 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और जमीनी ढांचे को और सशक्त बनाने के लक्ष्य से लिया है। नियुक्तियों की सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई।
राजधानी लखनऊ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम क्षेत्र में शामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा तथा बागपत में नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत पीलीभीत में गोकुल प्रसाद मौर्य को संगठन की कमान दी गई है। अवध क्षेत्र में लखीमपुर खीरी से अरविंद गुप्ता, गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला इकाई के लिए राधेश्याम त्यागी तथा अयोध्या महानगर इकाई में कमलेश श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में काशी क्षेत्र के मिर्ज़ापुर से लाल बहादुर सरोज और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देना और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करना है। नई टीम को आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियानों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group