तेहरान/नई दिल्ली, रविवार। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता राष्ट्रपति अली खामनेई की तेहरान में हुए हमले के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले के समय वह अपने कार्यालय में मौजूद थे।
कुछ ईरानी मीडिया प्लेटफॉर्म्स में भी उनके निधन की पुष्टि किए जाने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि ईरानी सरकार की ओर से आधिकारिक और विस्तृत प्रेस बयान का इंतज़ार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, संभावित शोक की स्थिति को देखते हुए देशभर में 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी और 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की चर्चा तेज हो गई है। राजधानी तेहरान समेत कई बड़े शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई है। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group