उत्तर प्रदेश, 2 मार्च 26। बहराइच जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित रामगांव बसंतपुर रूदल में रविवार देर रात पारिवारिक संपत्ति विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक युवक ने अपने ही माता-पिता, बहन और दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बदलूराम (60), उनकी पत्नी संजू देवी (56), पुत्री पार्वती (42) तथा वृद्ध माता शीतला देवी (80) के रूप में हुई है। आरोप है कि परिवार के छोटे बेटे निरंकार का जमीन के बंटवारे और हाल ही में बेची गई कृषि भूमि की रकम को लेकर परिजनों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और गुस्से में निरंकार ने घर में रखी कुल्हाड़ी से एक-एक कर चारों पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे, लेकिन तब तक चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची रुपईडीहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि वारदात के बाद उसने खुद को घायल करने का भी प्रयास किया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group