मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में ₹15 हजार का इनामी अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित चल रहा बदमाश अरुण उर्फ जॉनी पुत्र पालूराम, निवासी क्षेत्र बुढ़ाना, किसी वारदात की फिराक में कांधला-जौला मार्ग स्थित गायत्री वाटिका के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया।
बताया जाता है कि पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए नहर पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और उससे पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group