मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बिरालसी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुंतजिर पुत्र इमरान, निवासी ग्राम कुल्हेड़ी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुंतजिर किसी काम से बाइक द्वारा क्षेत्र की ओर जा रहा था। जब वह बिरालसी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group